BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2024, 3:51 pm
BIG NEWS : मनासा थाना क्षेत्र का ग्राम बालागंज और दिनदहाड़े हुई ये घटना, जब छमिया लिखे वाहन से पहुंचे अपराधियों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर एसपी का निर्देश मिलते ही दिखा बड़ा एक्शन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम बालागंज से गुरुवार को दिन दहाडे हुए बालक के अपहरण का पुलिस अधीक्षक ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अपहरण हुए बालक को राजस्थान से दस्तयाब कर 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार को दोपहर थाना मनासा पर फरियादी मांगीलाल पिता अंबालाल ओढ़ निवासी बालागंज ने सूचना दी कि उसका नाबालिग बालक विष्णु जो कि बस स्टेण्ड बालागंज की किराना दुकान पर सामान लेने गया था तभी कुछ व्यक्ति वेन लेकर आये व मेरे बालक विनोद को जबरन उठाकर ले गयें।

 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई अपहरण की घटना को गंभीरता से लिया जाकर मनासा एसडीओपी विमलेश उईके, थाना प्रभारी शिवकुमार यादव एवं सायबर सेल नीमच को अपहरण की घटना के संबंध में पुलिस टीम को लगाने एवं घटना का शीघ्र खुलासा करने संबंधी निर्देश दिये गयें। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो विशेष टीमों का गठन किया किया जाकर अपहरणकताओं के पीछे भेजा गया तथा सायबर सेल नीमच को मारूती वेन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों को मार्गदर्शन हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा व्यावसायिक दक्षता व तकनिकी साक्ष्यों का प्रयोग करते हुए राजस्थान के जिला भीलवाडा के थाना बडलीयास क्षेत्र के ग्राम चांदगढ़ से आरोपीगण गोविन्द पिता मोडु ओढ उम्र 18 साल निवासी चांदगढ़ व नारायण पिता मोडु ओढ उम्र 22 साल निवासी चांदगढ़ थाना बडलीयास जिला भीलवाडा राजस्थान के चंगुल से अपर्हत बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर घटना में प्रयुक्त वाहन मारूती वेन के आरजे 08 यूए 3974 को भी जप्त किया गया है। अपहृत बालक को दस्तयाब कराने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना बडलीयास जिला भीलवाडा पुलिस आरक्षक विनोद गढ़वाल का विशेष योगदान रहा है। वही मुकेश पिता छोगालाल गायरी निवासी चांदगढ़ थाना बडलीयास फरार है। 
इस पूरी घटना में सायबर सेल नीमच से प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर टीम एवं आरक्षक विनोद गढ़वाल थाना बडलीयास जिला भीलवाडा सहित थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम उप निरीक्षक निलेश सोलंकी, उप  निरीक्षक तेजसिंह सिसोदिया, सहायक उप निरीक्षक आनंद निशाद,आरक्षक अनिल असवार,आरक्षक दिपक सेन, आरक्षक अनिल धाकड का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE