BREAKING NEWS
PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2024, 4:49 pm
BIG NEWS : प्रेम प्रसंग के चलते मनासा के 27 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घटना की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, मौके से मिला दो पेज का ये नोट, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी मोहल्ला निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की है। हालाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनासा के धोबी मोहल्ला निवासी जसवंत पिता मांगीलाल पुरबिया उम्र 27 वर्ष ने अल सुबह 4 बजे करीब अपने ही घर में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन अल सुबह उठकर नल का पानी भरने के लिए पानी की मोटर लेने उक्त युवक के कमरे में पहुंचे तो देखा के जशवंत फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। घटना की जानकारी परिजनों ने स्थानीय मनासा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस ने युवक को फांसी के फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल में भिजवाया।
मिली जानकारी अनुसार जसवंत ने आत्महत्या से पहले एक सोसल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाली थी ।थाना प्रभारी एसके यादव ने बताया की पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है फिलहाल मामले में स्थानीय मनासा थाना पुलिस ने युवक के शव का शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द किया ।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच में जुट गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE