शाजापुर। जिले के शुजालपुर में न्यायालय परिसर मंगलवार को चौकीदार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक जिले के लाहौरी गांव का रहने वाला था। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई। कोर्ट परिसर में काम करने वाले ग्राम लाहौरी निवासी बलराम पिता बाबूलाल घावरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर न्यायालय परिसर में चौकीदारी करता था।