BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2024, 11:58 am
KHABAR : चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन द्वारा शहर की झुग्गी-बस्तियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली पर बांटी खुशियां, पटाखे-मिठाई देकर संवारें मासूमों के चेहरे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने आज दीपावली का पर्व अटल बिहारी वाजपेई बस्ती के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के प्रो.डॉ.संजय जोशी मंच पर मंचासीन थे । इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों की शिक्षा और चरित्र निर्माण पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका होता है।” सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं अच्छी आदत अपने जीवन में अपनाये।

संस्था संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि दिपावली पर्व पर एक ओर आमजन हर्षाेल्लास के साथ दिप महोत्सव का त्योहार मनाते हैं वहीं शहर के वे मासुम गरीब बेसहारा, अनाथ बच्चे शहर में जगमगाती रोशनी, चारों ओर पटाखे फुटते हुए मुरझाए चेहरे की तरह ताकतें हैं। वें भी दिपावली की खुशियो के साथ जीवन जीने के लिए कुछ पैसे की खातिर कंधे पर थेला लटका कर नालियों, सड़कों के किनारे एवं गन्दे कचरे के ढेरो से पन्नी, प्लास्टिक पोलेथिन थेलियां बीन कर अपना गुजारा करते हैं। ऐसे मासुम बच्चों के चेहरे पर खुशीयों की मुस्कान बांटने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष शहर की सामाजिक चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में निवासरत अटल बिहारी वाजपेई बस्ती, इंदिरा नगर बस्ती के बच्चों को मिठाई के पेकेट के साथ दिपावली पर्व पर खुशीया मनाने हेतु फुलझड़ी, अनार, चक्री आदि तरह के पटाखे वितरित कर उनके चेहरे पर खुशीयों भरी जीवन की जिने की मुस्कान बांटी गई। संस्था उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा विगत 5 वर्षों से ऐसे मासुम गरीब बेसहारा झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में निवासरत बच्चों के जीवन को संवारने के लिए झुग्गी बस्ती में पेड़ के नीचे अपनी पाठशाला के तहत इन्हें शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है। संस्था द्वारा समय समय पर इन्हें कपड़े पढ़ने के लिए पेन, पेंसिल, पुस्तकें, पट्टी, वितरण किये जाते हैं साथ ही इन्हें पोष्टिक स्वादिष्ट आहार खिलाया जाता है,दिपावली के पावन पर्व पर ये मासूम बेसहारा गरीब बच्चे भी खुशीयों के साथ दिप महोत्सव मनाए इस हेतु संस्था सदस्यों द्वारा शहर की झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में निवासरत बच्चों को एवं सड़कों पर फटे पुराने कपड़े पहने इधर उधर घूमते हुए बच्चों को मिठाई के पेकेट के साथ पटाखे वितरित किए गए आयोजित अभियान में संस्था अध्यक्ष अनुप चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, उपाध्यक्ष सुश्री शिवका गर्ग, संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड, अपनी पाठशाला की पुजा मिश्रा, प्रितीबाला निर्मल, तन्मय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अरविंद झाला, प्रभव बागड़ी, श्रीमती सरोज यादव, गौरव शर्मा, हर्ष सैनी, अमरीन सैयद, सूत्रकार यूथ क्लब के सुनिल हेर, पूनमचंद्र सुत्रकार, हेमंत आदि ने गरीब बेसहारा बच्चों के चेहरे पर खुशीयों की मुस्कान बांटने में सहभागिता निभाई। उक्त जानकारी संस्था की स्नेहा अग्रवाल द्वारा दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE