BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2024, 4:35 pm
KHABAR: रेवली देवली के प्राचार्य का दीपावली पर दिखा अनोखा सेवा भाव, स्वच्छता और सम्मान से जीते गांववासियों के दिल, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। "कोन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता एक पत्थर तो तबीयत से उछाल  कर देखो यारो।" यह कहावत रेवली देवली के प्राचार्य राधेश्याम धाकड़ पर पूरी तरह से लागू होती है। रेवली देवली में प्राचार्य पद संभालने के बाद से ही शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता पर भी अपना पूरा ध्यान केंद्रित करते हुए  पूरे स्कूल में स्वच्छता मिशन की शानदार मुहिम चलाते हुए स्कूल ही नहीं अपितु पूरे  स्कूल और स्कूल के आसपास गांव में स्वच्छता की जो अलख जगाई वह काबिले तारीफ है। सही मायने में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को आत्मसात किया और आज रेवली देवली स्वच्छता की ओर आगे बढ़ रहा है। प्राचार्य की प्रेरणा स्वरूप स्कूल के बच्चे भी स्वच्छता में अब प्राचार्य के पदचिन्हों पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही पिछले दिनों स्कूल में बच्चों के प्रोत्साहन एवं पूर्व के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पत्रकार बंधुओं के सम्मान किया एवं पर्यावरण हेतु स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। अब इस मुहिम के बाद दीपावली के मौके पर प्राचार्य रेवली देवली पहुंचे और उन्होंने उन सभी बच्चों एवं ब्रांड एंबेसडर के पास पहुंचे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य किया। जहां वह 12 वीं में उच्चतम अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए बच्चों के पास दीपावली के अवसर पर पटाखे एवं मिठाई लेकर पहुंचे वही जीव जंतु एवं पक्षियों के प्रति स्नेह रखने वाले का भी सम्मान किया साथ ही स्वच्छता की एंबेसडर एक बालिका के पास भी पहुंचे और उनको इस कार्य हेतु परिवार जनों के साथ सम्मान किया। वह रेवली देवली में बालिका सानिया पिता मोहनलाल नागदा के घर पहुंचे तथा 12 वीं शासकीय स्कूल से 87.2 में अच्छे अंकों के लिए उन्हें मिठाई खिलाई तथा साथ में दीपावली के अवसर पर पटाखे जलाकर उनकी इस खुशी में शामिल हुए साथ ही साथ वह खुशबू पिता राजू नागदा तथा दीपिका अनिल नागदा बिसलवास सोनीगरा 12,वीं 87.2 के घर भी पहुंचे तथा अच्छी पढ़ाई हेतु उनके साथ भी दीपावली की खुशियां मनाई। जीव जंतुओं के प्रति असीम स्नेह रखने वाले सुरेंद्र नागदा जोकि पिछले कई सालों से कौवे के मित्र कहे जाते हैं तथा रोजाना सवेरे आकर वह पिछले कई सालों से कौवा को भोजन करवाते हैं तथा सुबह-सुबह सैकड़ो की तादाद में कौवे उनके आसपास  दिखाई देते हैं इस हेतु भी सुरेंद्र नागदा के घर पहुंच कर उन्हें मिठाई खिलाई तथा पटाखे जलाए साथ ही साथ सुरेंद्र नागदा ने भी प्राचार्य का साफा बंधवाकर तथा तिलक लगाकर इस अवसर पर स्वागत किया। कृष्णा नागदा पिता देवीलाल नागदा , पूजा पिता दिनेश नागदाजोकि स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर है तथा वह स्कूल के आसपास पूरी तरह निगरानी रखती है तथा स्वच्छता में सहभागी रही इस हैतू भी प्राचार्य उनके घर पहुंचे तथा घर वालों के साथ मिठाई खिलाकर तथा पटाखे जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। छात्र सुनील सुनील भील के गांव पिपलोन उनकी आवास पर पहुंचकर दीपावली की खुशियां बाटी। सभी ने भी प्राचार्य धाकड़ का हर घर पर साफा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही इस मौके पर वह स्कूल में भी पहुंचे तथा वहां पर भी पटाखे जलाकर तथा मिठाई बाटकर सभी के साथ दीपावली की खुशियां बाती। जब प्राचार्य से दीपावली के दिन भी इस तरह गांव-गांव, घर घर पहुंचने पर इस विषय पर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मैं हर पल को समाज सेवा और देश सेवा में लगा सकूं क्योंकि जो समय निकल जाएगा वह वापस नहीं आता है इसलिए हर पल महत्वपूर्ण है और उसको सेवा के क्षेत्र में यदि में लगातार देता हूं तो मेरा जीवन सार्थक होगा। साथ उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जो भी बच्चे स्कूल आठवीं ,दसवीं में प्रथम आते हैं मैं इस वर्ष की भांति भी हर एक बच्चे के घर पर पहुंचूंगा तथा उनकी त्योहार पर खुशियों में शामिल इसी तरह होता रहूंगा। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव में जो भी जीस क्षेत्र में अच्छा कार्य करेगा मैं उसे अपनी ओर से सहयोग करूंगा तथा उनका मान सम्मान बड़े इस हेतु प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जिस पद पर हूं उस कार्य के निर्वहन के साथ-साथ यदि अन्य क्षेत्र में भी कार्य करता हूं तो मुझे खुशी मिलती है। निश्चित ही देश में बहुत कम इस तरह के प्राचार्य या शासकीय सेवा देखने में आते हैं जो इस तरह सेवा भाव से कार्य करते हो। आज गांव में उन्हें हर व्यक्ति पूजनीय मानता है यह उनके कार्यों का परिणाम है। इस अवसर पर उनके साथ गणपत लाल नागदा, शिक्षक चेतन शुक्ला पत्रकार मोहन नागदा, सुरेंद्र नागदा, सूरजमल नागदा, राजेश नागदा, दिनेश नागदा , देवीलाल नागदा, अर्जुन नागदासहित कई युवा उपस्थित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE