BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 5:26 pm
BIG NEWS : 28 साल की महिला और पड़ौसी शेरसिंह, जब हुई दोस्ती तो बहाने से बुलाया मिलने, फिर जैसे ही पहुंची तो बना हैवान, पीड़िता ने खाकी को सुनाई बंद कमरे की वो दास्तां तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जिले में युवक ने महिला मित्र के साथ रेप किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र में 4 दिसंबर की है। पीड़ित ने 7 दिसंबर को एफआईआर कराई है। 28 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके मकान के पास ही किराए से कमरा लेकर शेरसिंह रहता है। पिछले तीन माह से उनके बीच दोस्ती थी। 4 दिसंबर को शेर सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिस समय वह शेर सिंह के घर पहुंची, उस समय वह घर पर अकेला था। अंदर पहुंचते ही वह गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से वह डर गई। आरोपी ने बंधक बनाकर गलत काम किया।

रेप के बाद आरोपी ने उसे पैसे, गहने का लालच दिया। कहा कि वह उसकी बात मानेगी, तो उसे पैसों और गहनों से लाद देगा। पीड़ित घर पहुंची और मामले की जानकारी पति को दी, इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।

आरोपी घर से हुआ फरार
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो पता चला कि वह अपने घर पर ताला डालकर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है, जिससे उसके संभावित स्थानों पर तलाश कर गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में ग्वालियर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE