भीलवाड़ा। कारोई थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है, जिससे सटोरियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा गांव में एक फार्म हाउस पर दबिश दी। जहां ताश के पत्तो पर दांव लगाते 29 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। साथ ही 11 लाख रुपये नकद, 10 चौपहिया वाहन और एक दर्जन टू व्हीलर जप्त किए है। जानकारी में सामने आया है कि भीलवाडा सहित क्षेत्र के कई नामी उद्योगपति फार्म हाउस में जुआं खेलते पकड़े गए है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
