BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2025, 12:12 pm
KHABAR : भादवा माता मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न, डॉ. मोहन नागदा ने दी आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तारपूर्वक जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के भादवा माता मंडल में मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा के नेतृत्व में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भाजपा के प्रेरणा पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, जनपद सदस्य एवं सभापति रतन मलावत, तथा मंडल आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम संयोजक कन्हैयालाल पुरोहित उपस्थित रहे।

कार्यशाला में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा ने दिया। उन्होंने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्य और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात डॉ. मोहन नागदा ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा, उसके विभिन्न आयामों एवं समाज में उसके क्रियान्वयन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

मंडल संयोजक कन्हैयालाल पुरोहित ने “सेवा पखवाड़ा” के तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, जनपद सदस्य एवं सभापति रतनलाल मलावत ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” की भावना को अपनाने का संदेश दिया। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता शशांतिलाल टेलर, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी, यशवंत टेलर, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिसोदिया, उमराव सिंह, सरपंच दिलीप पुरोहित (पिपलोन), देवकिशन नागदा (बोरखेड़ी पानेरी), दिनेश शुक्ला सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजीव गरासिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन लालसिंह रावत ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE