शेख सैयद पठान जिला कमेटी नीमच के तत्वाधान में रतन देवी मांगलिक भवन में दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को 15 जोड़ों का निकाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया गया । अल्हम्दुलिल्लाह साथ खैरियत से यह काम को सभी लोगों ने मिलजुल कर इस निकाह सामूहिक विवाह सम्मेलन को अंजाम दिया अल्लाह शेख सैयद पठान कमेटी नीमच जिला के सभी मेंबरों हजरत और सभी कॉम के लोगों को खानाए कब का तवाफ नसीब फरमाए आमीन और नीमच शेख मसूदी समाज के प्रवक्ता समाज सेवी हाजी साबिर मसूदी ने भी सम्मेलन में पानी पिलाने की खिदमते खल्क को अंजाम दिया।