चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर इंदौर से 55 ब्रह्माकुमारी बहने एवं माउंट आबू से राजयोगी गोविंद भाई सभी ने ऐतिहासिक नगरी किले का भ्रमण किया। राजयोगिनी आशा दीदी जी ने उन्हें बताया की चित्तौड़ की भूमि त्याग तपस्या और बलिदान की भूमि है मीराबाई की नगरी है । उन्होंने सभी को यहां की जानकारी के बारे में अवगत कराया सभी को किला भ्रमण कर यहां की जानकारी मिली । इसके पश्चात सभी ने परमात्मा शिव का धन्यवाद किया कि उन्हें ऐसे ऐतिहासिक नगरी का दर्शन हुआ यहां की महान हस्तियां का साक्षात्कार हुआ। दीदी ने सभी को तिलक और पुष्प देकर सम्मानित किया और सभी का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात सभी ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया पूरे चित्तौड़ के प्रति शुभकामना करते हुए सबका भला हो सब सुख पाए सभी दुख और चिताओं से बीमारियों से परेशानियों से दूर रहे और सदा अपना जीवन खुशियों से भरपूर करें।