निंबाहेड़ा। समाज में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए निंबाहेड़ा में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को “जश्ने गौसे आज़म व इज्तिमाई शादी सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मात्र 11 रुपए में 11 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया जाएगा।
यह सामूहिक विवाह सम्मेलन शाम 4 बजे घोड़ादेह बाबा दरगाह परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन घोड़ादेह बाबा उर्स कमेटी और अंजुमन-ए-इस्लाम कमेटी, निंबाहेड़ा द्वारा सदर शोएब लाला और अनीश लाला की अगुवाई में किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुंबई से मौलाना मोइनुद्दीन अशरफ जिलानी बतौर विशेष अतिथि तशरीफ लाएंगे और सरकार-ए-गौसे आज़म हज़रत अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ी अल्लाहु तआला अन्हु को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य निकाह को आसान बनाकर समाज में सादगी, एकता और मोहब्बत का संदेश फैलाना है।