चीताखेड़ा। अंचल में एक बार फिर से शनिवार रात 8 बजे आसमान से आफत बनकर रिमझिम बारिश शुरू हुई जो रात भर चलती रही। सोमवार सुबह 10 बजे बाद रिमझिम बारिश झमाझम में तब्दील हो गई। गांव में आयोजित शादी ब्याह और शौक निवारण कार्यक्रम में सहभोज व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो गया।
कार्यक्रम में शामिल होने आए महिला पुरुषों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा हे भगवान ये क्या कर रहे हो, कुछ देर तो रुक जाओ।