BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2025, 7:13 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने गौमाता की देखभाल व गौसेवा के लिए जिला कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गोपाष्टमी के अवसर पर मुंगाना धाम के अनुजदास महाराज, शिवरामदास खेरी, रमताराम राम महाराज रामद्वारा, विनोद यति महाराज की उपस्थिति में चित्तौड़गढ़ जिले की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम व श्रीसांवलिया जी मंदिर मंडल को ज्ञापन देकर चित्तौड़गढ़ जिले की सभी गौशालाओं के सुचारू रूप से संचालन जैसे छाया, पानी, खाद्य सामग्री व गोदाम जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से 1 महीने का पैसा सभी गौशालाओं की इन व्यवस्थाओं के लिए लगे उसको लेकर ज्ञापन में मांग की गई।
गौ सेवा से जुड़े भाजपा के श्रवण सिंह राव ने बताया की हम मेवाड़ के निवासी बड़े सौभाग्यशाली है हमारे यहां पर सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ जैसा भव्य दिव्य मंदिर है परंतु हम सब का दुर्भाग्य भी है की ऐसा दिव्य मंदिर होने के बावजूद चित्तौड़गढ़ जिले में हमारी गौ माता घरों में ना होकर सड़कों पर भूखी प्यासी इधर-उधर भटक रही है। चारे के अभाव में प्लास्टिक खाने से बीमार होकर मृत्यु की शिकार हो रही है। आए दिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं की शिकार होकर घायल हो जाती है या मर जाती है  इस भटकते गोवंशों से प्रतिदिन अनेक लोग भी सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं साथ ही साथ गो तस्कर रात्रि के समय स्थिति का लाभ उठाकर असहाय अनाथ गोवंश को पड़कर कत्लखानों में पहुंच रहे हैं। उक्त समस्याओं से गौ माता को निजात दिलाने के लिए सभी भक्तों ने प्रदेश के मुखिया राजस्थान के मुख्यमंत्री व मेवाड़ के कुबेर कहे जाने वाले श्री सांवलिया सेठ को अर्जी लगाकर हमारी गौ माता को इन सभी प्रताड़नाओ से मुक्त करने के लिए सांवलिया जी मंदिर मंडल को श्री सांवलियाजी मंदिर में प्रति माह श्रद्धालुओं की आस्था से भंडार में जो भेंट राशि एकत्र होती है वह धर्म सेवा के कार्यों में लगायी जानी चाहिए। इस भावना से मंदिर मंडल एक माह की भेंट राशि को गौ माता की सेवा के लिए समर्पित करें तो इस राशि को जिले की रजिस्टर्ड व अन्य गौशालाओं को सहयोग स्वरूप दिया जाए ताकि वह गौ माताओ के निवास, चारे- पानी, चिकित्सा और देखभाल की उचित व्यवस्था हो सके और चित्तौड़गढ़ जिले में एक भी गोवंश असहाय होकर सड़क पर ना रहे। क्योंकि श्री सांवलिया सेठ खुद गोपालक है अतः मंदिर के आसपास के क्षेत्र में एक बड़ी और आदर्श गौशाला का निर्माण हो जो अन्य गौशालाओं के लिए प्रेरणा बनेगा यह कदम न केवल गौ माता और धर्म की सच्ची सेवा होगा बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनेगा।  इस निर्णय से मंदिर की प्रतिष्ठा और श्रद्धालुओं का विश्वास और भी प्रगाढ होगा। 
ज्ञापन देने में गौशाला से जुड़े कमलेश पुरोहित,पुष्कर नारानिया, प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत ,अनिल इनानी,पवन शर्मा मुकेश नाहटा,जीवन चौधरी,मुकेश गुर्जर ,कैलाश जाट,गोविंद गुर्जर,राधेश्याम कुमावत,छोटू माली शिरीष त्रिपाठी,पुष्कर शर्मा कनेरा,भेरू लाल ओड़ुंद, भगवान काबरा,देवकिशन जाट,मंगल अहीर,जितेन्द्र शर्मा,राजकुमार जाट,कन्हैया वैष्णव सरपंच,अभिषेक चावला,धीरज सुखवाल,गोपाल माली, प्रमोद राजपुरोहित सहित घटियावली,मातृकुण्डिया,बानसेन,जैन दिवाकर निम्बाहेड़ा, गणेश गौशाला नंदवाई,अलख वेद गुरुकुल पुठवाड़िया, ऋषि मंगरी, नंदिनी गौशाला, गोपाल गौशाला, सहित जिले के सभी प्रमुख गौशाला के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE