BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 11:24 am
NEWS : श्री लखारा समाज का निकुंभ में अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न, भजन संध्या में झूमे भक्त, उमड़ी आस्था की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री लखारा समाज मेवाड़ चौखला रानीखेड़ा विकास सेवा संस्थान (रजि.) के सानिध्य में गांव निकुम्भ चारभुजा मंदिर पर भव्य छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भजन संध्या के साथ सम्पन्न हुआ। 
मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि यह आयोजन मांगीलाल, कैलाशचन्द्र, केसरीमल, हरनारायण, परशुराम समस्त हाटड़िया परिवार सावा के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मेवाड़ मालवा सहित आस पास के समाजबंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मांगीलाल जी सावा, विशिष्ट अतिथि अशोक, राधेश्याम, दिनेश, जिलाध्यक्ष मुकेश नीमच, सुरेश, रतनलाल, गोपाल, अमृत, दिनेश नीमच, घनश्याम जयपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष चांदमल लखारा ने की। अतिथियों सहित मेवाड़ के वरिष्ठ चतर्भुज, मोतीलाल, तुलसीराम बड़ीसादड़ी, भंवरलाल, बंशीलाल, प्रभुलाल चिकारड़ा, देवीलाल, सत्यनारायण, पत्रकार चित्तौड़ बालूराम सहनवा, रतनलाल भिंडर, शोभालाल बोहेड़ा, कैलाश कुराबड़, कालूराम जगत, कन्हैयालाल उदयपुर, मदनलाल भादसोड़ा आदि का  रानीखेड़ा टीम से चांदमल, जानकीलाल, संजय, दिलीप, उदयलाल बावलासवाला, कैलाश चंद्र शिवशंकर, प्रवीण, ललित चिकारड़ा, भगवतीलाल, सोहनलाल आवरीमाता, भगवतीलाल, धनराज बानसेन, प्रकाश सांवलियाजी, महेंद्र भिंडर, प्रकाश, महेश, गोपीलाल कानोड़, राजकुमार, रमेशचंद्र बड़ीसादड़ी, अनिल कन्नौज, धर्मेंद्र सतखंडा आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ही अगले वर्ष होने वाले अन्नकूट महोत्सव के लिए कालूलाल भाटी जगत परिवार ने सहयोग की घोषणा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE