BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2025, 1:48 pm
BIG NEWS : नीमच में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व, हजूरी रागी जत्थे ने प्रस्तुत किया मधुर शबद कीर्तन, सिख समाज के प्रतिभाशाली नन्हें बच्चों का किया सम्मान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। सिखों के प्रथम गुरु और विश्व कल्याण के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आज शहर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारा साहिब में दिनभर कीर्तन, आरती, अरदास और अटूट लंगर की गूंज बनी रही।

सुबह 9 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद हजूरी रागी जत्था द्वारा मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिभाशाली नन्हे बच्चों का सम्मान भी किया गया।

तीन दिवसीय विशेष दीवान साहिब का संचालन भाई हरदयाल सिंह हजूरी रागी, दरबार साहिब अमृतसर के नेतृत्व में किया जा रहा है। आज शाम 7रू30 बजे से 11 बजे तक शबद कीर्तन और स्त्री सत्संग कीर्तन का आयोजन होगा। इसके उपरांत आरती, फूलों की वर्षा और रंगारंग आतिशबाजी से आकाश गुंजायमान होगा।

गुरुद्वारा परिसर को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया है। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गुरु नानक देव जी के उपदेश “नाम जपो, कीरत करो, वंड छको” को आचरण में उतारते हुए भक्ति, सेवा और एकता का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE