चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के सभागार में आयोजित “एक बूंद मां के नाम” रक्तदान शिविर में शुक्रवार को ऐतिहासिक रक्तदान हुआ। सुबह 8:30 बजे से शाम तक लगातार रक्तदाता आते रहे, और दिनभर चले इस शिविर में 1357 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, जिला प्रमुख गब्बर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत, कांग्रेस पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज, एएसपी सरिता सिंह, एएसपी मुकेश सांखला, आरडीए सुरेश खटीक, यूआईटी सचिव कैलाश गुर्जर, एसडीएम बिनु देवल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।
आयोजक परिवार के देवेंद्र कुमार त्यागी और गौरव त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी ने सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस वर्ष शिविर में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर (आरएनटी मेडिकल कॉलेज) की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक ने सर्वाधिक यूनिट एकत्रित किए। पिछले वर्ष 631 यूनिट रक्तदान हुआ था।
शिविर में परिवार सहित रक्तदान करने वालों की लंबी श्रृंखला रही-
पति-पत्नी के रूप में गौरव–सोनू त्यागी, हरीश–गरिमा त्यागी, नागराज–रजनी राजपूत, शिव–खुशी गुप्ता, कमलेश–नीमा आमेरिया, मनीष–मीना गोस्वामी, देवीलाल–रेखा चावला आदि ने रक्तदान किया।
पिता-पुत्र और भाई-बहन के जोड़ों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सिकलीगर परिवार के सात भाइयों – दिलीप, पुरुषोत्तम, कैलाश, आशीष, गिरिराज, विक्रम, यथार्थ ने सामूहिक रक्तदान किया।
डॉ. वसीम खान ने 67वीं बार रक्तदान किया, वहीं देवीलाल राठौड़ ने 53वीं बार रक्तदान किया।
एएसपी मुकेश सांखला, एसडीएम बिनु देवल, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण ओमप्रकाश तोषनीवाल, भाजपा महामंत्री रघु शर्मा, पार्षद अविनाश शर्मा, देवराज साहू, दीपक साहू सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने रक्तदान किया।
कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा अपने परिजनों की स्मृति में ऐसे आयोजन न केवल प्रेरणादायी हैं बल्कि समाज को एकजुट करने वाले हैं। त्यागी परिवार की यह पहल सच्ची श्रद्धांजलि है। शिविर में सहयोग देने वालों में नवीन इटोदिया, जगदीश मेनारिया, रामनरेश गाडरी, आकाश भाटी, पवन शर्मा, प्रशांत शर्मा, अविनाश शर्मा, पवन गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
उपस्थित अतिथियों में पूर्व सभापति सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, रमेशनाथ योगी, सागर सोनी, अनिल सोनी, गोपाल चौबे, गोपाल सिंह राजोरा, राजकुमार सुखवाल, निलेश पटवारी, रविराज जाडावत, अनिल ईनाणी, अविनाश शर्मा, श्रवण सिंह राव, अनंत समदानी, एडवोकेट प्रदीप काबरा, गोवर्धन जाट, प्रकाश लूलानी, सत्यवीर सिंह भाटी, हेमंत सुखवाल, पूर्णेश जैन, शुभम न्याती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। त्यागी परिवार की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।