चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा नगर के अरनिया माली रोड स्थिति श्री छपनिया भैरव धाम पर बुधवार को भैरव अष्टमी पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोज़न किया जाएगा।
श्री छपनिया भैरव सेवा समिति के तत्वावधान मे बुधवार 12 नवंबर को भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी इसके अंतर्गत विविध धार्मिक कार्यक्रमों के तहत हवन - प्रातः 9.15 बजे, भैरव जी की आरती - दोप. 12.15 बजे, छप्पन भोग – दोप. 12.30 बजे, महा प्रसादी – दोप. 1.00 बजे 500 तथा दीपक से महाआरती- सायं 6.00 बजे सम्पन्न होंगी। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर को विशेष साज सज़्ज़ा से सज़ाया गया हैं वहीं कई दिनों से प्रतिदिन प्रातः भक्त जनो द्वारा भैरव अष्टक के अखंड पाठ किये जा रहे हैं वहीं क्षेत्र के सभी देवालयो मे पीले पुष्प अर्पित कर सभी देवो का आह्वान कार्यक्रम के लिए किया जा रहा हैं।