मनासा। सनातन सत्संग मंडल द्वारा भेरूजी नीम चौक पर 60वां हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भव्य धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भेरूजी उत्सव समिति के सदस्यों ने आराध्य हनुमान जी की तस्वीर एवं भेरूजी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।
भजन संध्या में नगर के भजन गायक कलाकारों ने भक्ति रस की मनमोहक प्रस्तुति दी।
अरुण झंवर ने “म्हारा भेरूजी...” और “मैं आया तेरे द्वार...” जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
हरीश ग्रोवर ने “बाह पकड़ संवरा...” भजन प्रस्तुत किया, वहीं कन्हैयालाल गेहलोत ने “रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया...” गीत से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
राजकुमार मारू ने “म्हारो बेड़ों पार लगाई दी जो मां अंजनी का लाल...” तथा “दरबार एसो सजो सांवरिया...” जैसे भजनों से कार्यक्रम को ऊँचाई दी।
समरथ खाटवा, किशोर उपाध्याय, दिनेश सोनी, सत्यनारायण सोनी, ओम सोनी और कमल विजयवर्गीय ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।
अंत में राजकुमार मारू ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया और सभी भक्तों ने आराध्य हनुमान जी की आरती की।
कार्यक्रम का समापन “अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों...” की प्रार्थना के साथ हुआ।
सत्संग मंडल के राजकुमार मारू ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 61वां हनुमान चालीसा पाठ सीताराम द्वारा मंशापूर्ण महादेव मंदिर के सामने आयोजित किया जाएगा।