मनासा। सोमवार दोपहर 3ः00 बजे करीब मनासा कंजार्डा रोड पर पड़दा के समीप राजपूताना ढाबे के पास दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी थाना 108 एंबुलेंस को दी, सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस पायलट नितिन राठौर मौके पर पहुंचे और घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों द्वारा रमेश चंद्र पिता ऊकार लाल गवारिया उम्र 60 वर्ष निवासी मनासा का उपचार कर भर्ती किया गया। वहीं घटना में गंभीर घायल कन्हैयालाल पिता लाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी नागदा गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के बाद तत्काल मंदसौर रेफर किया गया।