कंजार्डा। ग्राम कंजार्डा थाना मनासा में बीती रात्रि एक युवक आपत्ति जनक स्थिति में मिला। इस खबर के वायरल होते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार आए दिन गोवंश के साथ कोई न कोई हरकत मिलती रहती थी, लेकिन वहां के लोगों को किसी अन्य व्यक्ति पर शंका थी, लेकिन आरोपी और कोई निकला। आस पास के पशुपालक घटना को लेकर काफी चिंतित थे। पशुपालक शैलेन्द्र बैरागी ध्यान रख रहे थे कि ऐसा घिनौना कार्य कौन कर रहा है। इसका रात्रि में खुलासा हुआ जब उक्त युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। पशुपालक ने स्थिति को देख मीडिया और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। साथ ही मौके पर आपत्ति जनक स्थिति की फोटोग्राफी भी की।
घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सैंकड़ों लोग पुलिस चौकी पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज की। चौकी प्रभारी काफी समय तक लोगों को मनासा थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते रहे, लेकिन भीड़ के तीतर बितर होते ही देर रात में चौकी पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 11( 1 ) ग़ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इस कृत्य को लेकर गांव में काफी रोष व्याप्त है।