नीमच। इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया जाएगा।
क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। क्लब की ओर से शहर के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
क्लब की सभी सदस्यों ने आमजन से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।