मनासा। नगर में सनातन धर्म के जयघोष के साथ 85वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ अपार जनसमूह की उपस्थिति में श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संत चेतनराम (उदयपुर) की प्रेरणा से पिछले 85 सप्ताह से यह सत्संग एवं सामूहिक पाठ निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो सामाजिक समरसता, बंधु भाव और सनातन एकता का संदेश दे रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी मदनलाल झंवर परिवार के सदस्यों- गोविंद, प्रकाश, राजेंद्र, बालकृष्ण, सुरेश, सुनील, अरुण, अनिल एवं दिलीप झंवर द्वारा भगवान श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
सत्संग में भजन-कीर्तन की सरिता बहती रही। राजकुमार मारु, अरुण झंवर, अर्पित शर्मा, कमल विजयवर्गीय, केशव उपाध्याय, गोपाल राठौर एवं ओम सोनी ने अपने-अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर भक्तों ने उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया।
इस अवसर पर खड़ा शेर गली स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए सहयोग की अपील भी की गई। अंत में सनातन सत्संग मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी श्रद्धालुओं एवं लाभार्थी परिवार का आभार व्यक्त किया।
अगला 86वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ 12 मई, मंगलवार को रात्रि 8.30 बजे श्री गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की गई है।