नीमच। जिला वक्फ कमेटी एवं शहर के जिम्मेदार समाजजनों की बैठक गुरुवार को झाझरवाड़ा स्थित कर्बला शरीफ पर सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम कर्बला की भूमि का सीमांकन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी दिनों में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व एवं कर्बला शरीफ में लगने वाले मेले के दौरान जायरीनों के लिए पानी, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि शीघ्र ही वक्फ कर्बला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा।
बैठक में जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष फिरोज पठान, जिला सचिव सादिक हुसैन, जाहिद हुसैन, डॉ. मेहमूद खान, हनीफ भाई, नय्यर पठान सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाजसेवी मौलाना शकील कुरैशी द्वारा दी गई।