नीमच। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल की पहल के तहत प्रदेशभर में वक्फ संपत्तियों के पुनर्गठन और पारदर्शी प्रबंधन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में वक्फ जिला कमेटी नीमच द्वारा जावद क्षेत्र स्थित हुसैनी मस्जिद को वक्फ में पंजीकृत कर उसकी नई कमेटी का गठन किया गया।
जामा मस्जिद नीमच स्थित वक्फ जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष फिरोज पठान एवं सचिव सादिक हुसैन की उपस्थिति में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें फिरोज ख्वाजा हुसैन को अध्यक्ष, फिरोज हुसैन इकबाल रंगरेज को उपाध्यक्ष, अमजद बादल हुसैन को सचिव, अनवर आजाद हुसैन को सह सचिव तथा जाफर बादल हुसैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा शफी मोहम्मद, साबिर हुसैन, छोटू नूर मोहम्मद, बुंदु चांद मोहम्मद, मोहम्मद सलीम, अब्दुल मसीद, यूसुफ मोहम्मद, फजल रहमान, लाल मोहम्मद एवं अब्दुल सत्तार को सदस्य बनाया गया है।
जिला अध्यक्ष फिरोज पठान ने बताया कि वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी प्रबंधन सुनिश्चित करने और अवैध कब्जों को हटाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों को जनहित और जरूरतमंदों के हित में उपयोग में लाया जाएगा।
सचिव सादिक हुसैन ने कहा कि नई कमेटियों का गठन वक्फ बोर्ड की नीतियों के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि मस्जिदों के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। यह जानकारी वक्फ जिला कमेटी मीडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।