BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 7:50 pm
BIG NEWS : सकराना में निर्माणाधीन गोल्ड क्रश फैक्ट्री में दर्दनाक मौत, इलाज में देरी से मजदूर ने तोड़ा दम, प्रबंधन पर गंभीर आरोप, ग्लूकोज पिलाकर किया गया इलाज का नाटक!, पुलिस जांच में जुटी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच कैंट क्षेत्र के ग्राम सकराना स्थित एक निर्माणाधीन गोल्ड क्रश फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान झारखंड निवासी वंदना गोप के रूप में हुई है, जो पिछले कई महीनों से फैक्ट्री में कार्यरत था। बुधवार सुबह काम के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

आरोप है कि फैक्ट्री में मौजूद जिम्मेदारों ने मजदूर को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय उसे ग्लूकोज पिलाकर वहीं लिटा दिया। बाद में हालत और बिगड़ने पर दोपहर करीब 3 बजे उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना से मजदूर संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो मजदूर की जान बचाई जा सकती थी।

सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE