नीमच। श्री भोलेनाथ सेवा समिति, इंदिरा नगर के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अवसर पर प्रतिदिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में सर्व कल्याण की भावना से विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन किया जा रहा है।
श्री कल्ला जी महाराज वेद पीठ से प्रशिक्षित आचार्य पंडित बबलू शर्मा एवं पंडित पुष्कर नागदा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया जा रहा है, जिसमें कथा के यजमान दंपतियों द्वारा आहुतियां दी जा रही हैं।
इस हवन का उद्देश्य विश्व में व्याप्त संघर्ष, युद्ध, वैश्विक अशांति एवं आर्थिक संकट से मुक्ति तथा मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना है। विशेष रूप से भारत वर्ष की सुरक्षा एवं समृद्धि की प्रार्थना भी की जा रही है।
आज के हवन में पं. शैलेष जोशी, प्रमिला जोशी, नंदकिशोर खूँतवाल, ललिता खूँतवाल, तुलसीराम धाकड़, विष्णु धाकड़, सुभाष गोपावत, ममता गोपावत, किशन राजपूत एवं ज्योति राजपूत ने सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम की जानकारी बाबूलाल मानावत एवं मिहुल धाकड़ द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।