चित्तौड़गढ़। चलने-फिरने में असमर्थ रोगियों की सुविधा के लिए शनिवार को चित्तौड़गढ़ में स्वर्गीय डॉ. महेश सनाढ्य की पुण्य स्मृति में आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन (एटीबीएफ) को एक सर्जिकल बेड एवं चार वॉकर भेंट किए गए।
समाजसेवी एवं भारत विकास परिषद के संस्थापक स्व. डॉ. महेश सनाढ्य सदैव मानव सेवा एवं परोपकार के कार्यों से जुड़े रहे। उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को श्रीमती शशि सनाढ्य द्वारा एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से एटीबीएफ सर्जिकल पॉइंट पर सर्जिकल बेड एवं वॉकर भेंट कर पीड़ित मानव सेवा में सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सुनील ढीलीवाल, सर्जिकल पॉइंट प्रभारी अभय बोहरा, टीम एटीबीएफ महिला विंग नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपकरण उन मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे जो दुर्घटना या गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
कार्यक्रम में एटीबीएफ के मदन गिरी गोस्वामी, अनिल सुखवाल, बसंती लाल मेहता, प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, अशोक सेठिया सहित भारत विकास परिषद महिला सहभागिता शाखा की अरुणा सुखवाल, अर्चना मोदानी, शशिकला गुप्ता, कमल जी जैन, बृजेश मोदानी, चंद्र प्रकाश खटोड़, राधे श्याम गुप्ता, चंद्र प्रकाश सुखवाल, विमल प्रकाश सांखला एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।