नीमच। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज नीमच के वर्ष 2026-2029 के तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु दिगंबर जैन मांगलिक भवन में चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस दौरान समाजजनों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। चुनाव अधिकारी सुमित जिंदाणी एवं सीए नकुल जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विमल सरावगी (जीटी) एवं अनिल बज गोटेवाला के बीच मुकाबला हुआ।
180 सदस्यों ने किया मतदान-
सुबह 11 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में समाज के कुल 180 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हुई मतगणना में विमल सरावगी को 113 मत तथा अनिल बज गोटेवाला को 67 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार विमल सरावगी ने 46 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर लिया आशीर्वाद-
विमल सरावगी ने इसके पश्चात दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए तथा मुनि वैराग्य सागर जी महाराज एवं सुप्रभ सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।