नीमच। ग्राम पिपलोन स्थित श्री महादेव शनि मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पंडित प्रकाश जी मेनारिया (बोरी, राजस्थान) के मुखारविंद से होगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आमंत्रण दिया है।
29 मई को निकलेगी कलश यात्रा-
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार, 29 मई 2026 को प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा।
6 जून तक प्रतिदिन होगी कथा-
श्रीराम कथा का आयोजन 29 मई से 6 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा।
तुलसी विवाह एवं महाप्रसादी का आयोजन-
कथा विश्राम के अवसर पर 6 जून, शनिवार को सायं 4 बजे से 7 बजे तक तुलसी विवाह एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
राम्होला सरकार कानाखेड़ा से पहुंचेगी बारात-
तुलसी विवाह के धर्मलाभार्थी श्री गणपतलाल पिता मांगीलालजी राठौर होंगे। आयोजन समिति के अनुसार राम्होला सरकार कानाखेड़ा से बारात दोपहर 2 बजे कथा पांडाल में पहुंचेगी।
समस्त ग्रामवासी कर रहे आयोजन-
यह आयोजन श्री महादेव शनि मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी ग्राम पिपलोन, जिला नीमच (म.प्र.) द्वारा किया जा रहा है।