छतरपुर। जिले के गुलगंज बिजावर जटाशंकर तिराहे पर एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।
इस दुर्घटना में गड़ी मोहल्ला के अहिरवार परिवार के दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है।
वारदात के बाद चालक ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार मातगुवां-चोपरियां धाम मार्ग और यह तिराहा बेहद दुर्घटना संभावित क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) बन चुका है।