BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 4:06 pm
KHABAR : भगवान श्री देवनारायण की गौ कथा का आयोजन, श्रद्धालु बड़ी संख्या में भजनों में झूमते नजर आए, पढ़े दिलीप सौराष्टीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर के पास द्वारकाधीश गौशाला ग्राम भिलवाड़िया में भगवान श्री देवनारायण की गौ कथा का आयोजन चल रहा है। 
आज गौ कथा के चतुर्थ दिवस में भगवान श्री देवनारायण की कथा का वाचन करते हुए श्री कथा व्यास सुखदेव जी महाराज ने विश्व की प्रथम जननी गौ माता को बताते हुए देवताओं का संरक्षण भी गौ माता ने किया है। भगवान श्री देवनारायण का विवाह उत्सव मनाते हुए श्री सुखदेव जी महाराज ने बताया कि यह मनुष्य जीवन बड़ा अनमोल है इसे हमें व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए, हमें किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए छल कपट और भ्रष्टाचार से हमेशा दूरी बनाए रखना चाहिए। प्रत्येक घर में गाय होनी चाहिए यही मानव जीवन का मूल सेवा है। भगवान देवनारायण गौ कथा का आयोजन ग्राम भिलवाड़िया की समिति के द्वारा किया जा रहा है। द्वारकाधीश गौशाला का संचालन नरेंद्र सिंह जादौन के द्वारा किया जाता है। 

नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यहां पर गौ माता का लालन-पालन हम बड़े अच्छे से सुगमता से करते हैं और समिति के द्वारा श्री देवनारायण गौ कथा का आयोजन किया गया है। कथा में आसपास की गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भजनों में झूमते नजर आए। जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र वर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE