BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 4:24 pm
KHABAR : कांग्रेस समर्थित पार्षद रानी मसूदी ने कलशयात्रा निकाल पीले चांवल देकर जनता को किया सीएम के कार्यक्रम में आने के लिये आमंत्रित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। दलगत राजनीति से अलग हटकर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस समर्थित पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने अपने वार्ड क्रं 20 में एक कलशयात्रा वार्डवासियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा उषा, वार्डप्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से निकाली और घर घर पीले चांवल देकर वार्डवासियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 27 जनवरी को नीमच में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बड़ी सौगातों का पिटारा लेकर नीमच जिले की जनता के बीच पहूंच रहे है जिसको लेकर जहां एक और शासन प्रशासन अपनी ओर से पुनजोर तैयारियों में जुटा है। वहीं स्थानीय टाउन हाल में क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने भी समस्त पार्षदों एवं पंच सरपंचों को लेकर एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें परिहार ने सभी से अनुरोध किया की, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे सभी पार्षद अपने अपने वाडों में सिर पर कलश उठाकर कलश यात्रा व पीले चावल वितरित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में वार्डवासियों को लेकर पहूंचे। 

विधायक के इस अनुरोध को सहज रूप से स्वीकार करते हुए वार्ड क्रं 20 जो एक कांग्रेस समर्थित वार्ड है जहां की पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी ने उनके आदेशों को आत्मसाद करते हुए अपने वार्ड में रविवार 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे वार्ड से जुड़ी नर्सिग गली, रहीमगंज, आर्य समाज गली, मोहनुद्वीन सरकार गली व नया बाजार सहित सम्पूर्ण वार्ड क्षेत्र में मसूदी ने एक कलशयात्रा का आयोजन किया जिसमें समस्त वार्डवासियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा उषा, वार्ड प्रभारी वार्ड क्रं 20, आंगनबाड़ी क्रं 32, एवं 86 ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सम्पूर्ण वार्ड में भ्रमण कर घर घर पहूंचकर वार्डवासियों को पीले चावल वितरित करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल दशहरा मैदान में पहूंचने का न्यौता दिया। 

कार्यक्रम के तहत मसूदी ने रहीमगंज मसूदी चौक में शिवराजजी पधारो पधारो के गीत का उल्लेख करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा उषा ने गीत संगीत पर नाच गाने कर उत्साह का माहौल बना दिया। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ बैण्ड मास्टर सलीम भाई ने ढोलक की ताल पर सम्पूर्ण मसूदी चौक को गुजायमान कर दिया जिससे कि वार्डवासियों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मे पहूंचने की पहले से अलख जगा दी। मुख्यमंत्रीजी पधारो पधारो यह गीत क्षेत्र में इतना लोकप्रिय हो गया कि क्षेत्र के बच्चें खेलते कूदते अटखेलिया करते हुए शिवराजजी पधारो पधारो का उच्चारण करते हुए देखे जा रहे है। समस्त वार्ड मे पार्षद रानी मसूदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहूंचने को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

इस अवसर पर कलशयात्रा में वार्ड प्रभारी त्रिभवन जोशी, समाजसेवी हाजी साबिर मसूदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परवीन पठान, परवीन जावेदी, सहायिका परवीन खान, आशा उषा जमिला खान, रेहाना पठान, सुशीला सोनी, संतोष सोनी, सपना सोनी, लक्ष्मीबाई लखेटिया, गीता सोनी, वर्षा सोनी, हमिदाबी, उषा शर्मा, विमला शर्मा, मुन्नीबी, बिसोबाई, जाहिदाबी, हुसैनबी, सुधा सोनी एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE