BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 4:35 pm
KHABAR : लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट की बीमारियां बड़ी- डॉ ईशान शाह, महशूर गेस्ट्रो सर्जन का नीमच प्रवास, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर   

Share On:-

नीमच। हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से पेट की बीमारियां बढ़ रही है। खाने पीने का शौक और आदत को जुबान के स्वाद की बजाय शरीर की आवश्यकता के हिसाब से लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यह बात भारत के मशहूर गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर ईशान शाह ने नीमच के दक भवन में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही। 

कलमकारों से मुखातिब होकर डॉक्टर ईशान शाह ने जीवन जीने के लिए चार बातों का खास ख्याल रखने की सलाह दी। पहला माइंड सेट कर कर काम किया जाए।दूसरा जितना जरूरी है उतनी ही डाइट लें। दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिये। सुबह उठकर एक्सरसाइज अवश्य करें। 

बताते चलें कि डॉक्टर ईशान शाह गुजरात के जाने-माने व अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध गैस्ट्रो सर्जन है। उनके द्वारा कैंसर एवं लेप्रोस्कोपिक की हजारों सफल सर्जरी की जा चुकी है। वे अहमदाबाद के सुश्रुषा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। सुश्रुषा अस्पताल में दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, नौ आईसीयू बेड एवं 80 बेड के साथ एक बड़ी गैस्ट्रो सर्जरी यूनिट है। डॉक्टर ईशान शाह एनएचएल मेडिकल कॉलेज में सीनियर प्रोफेसर है। उनके द्वारा पेट के कैंसर का निदान, अन्न नली, जठर, बड़ी एवं छोटी आंत से जुड़े कैंसर के ऑपरेशन, अपेंडिक्स, हर्निया, एसिडिटी, पित्ताशय की पथरी आदि गंभीर रोगों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता है। नीमच एवं मंदसौर जिले के करीब 800 से अधिक मरीजों का वे परीक्षण कर चुके हैं। डॉक्टर ईशान शाह दूरबीन एवं बेरिएट्रिक सर्जरी में महारत रखते हैं। 

डॉक्टर ईशान शाह ने इस बात पर खास बल दिया कि डॉक्टर को चाहिए कि वह मरीज की बात को ध्यान पूर्वक सुनकर उसके साथ आत्मीय व्यवहार करें जिससे मरीज मानसिक एवं आत्मिक तौर पर‌ राहत महसूस करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE