नीमच। वैष्णव समाज के आराध्य गुरु श्री रामानंदचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में वैष्णब बैरागी समाज नीमच द्वारा एक विशाल चल समारोह निकाला गया। इस भव्य चल समारोह में बैरागी समाज की महिला पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। जय विशाल जुलूस बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर चल रहा था। जिसमें महिला एवं युवा नृत्य करते हुए भक्ति गीतों पर खूब थिरके। चल समारोह नीमच सिटी कालेज रोड़ से प्रारंभ होकर पिपली चोक, नीमच सिटी नया बाजार होते हुए मनासा नाके से होकर पुनः कालेज रोड़ स्थित धर्म सभा स्थल पर पहुँचा जहां सभी समाजजनों ने आराध्य देव श्री रामानंदाचार्ज जी की महा आरती की और तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज के नथुदास बैरागी, रोशन बैरागी सर, राकेश बैरागी बैरागी मोटर्स, पुरुषोत्तम बैरागी, लक्ष्मण बैरागी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।