नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 जनवरी को नीमच आ रहे हैं। सीएम 1700 सौ करोड़ रुपए की गांधीसागर पेयजल योजना, मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन एवं 300 करोड़ की लागत से निर्मित नई मंडी का लोकार्पण करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता जनार्दन को शामिल कराने हेतु विधायक परिहार ने तन मन से सभी जनप्रतिनिधि उत्साह के साथ प्रयास करें।
इसी कड़ी में आज 22 जनवरी को ग्राम पंचायत जमुनिया खुर्द में भव्य कलश यात्रा निकाली गई स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया एवं घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया गया।
समाज सेवक विक्रम सिंह सोनगरा जमुनिया खुर्द ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा ग्राम पंचायत से होती हुई शाकंभरी माता मंदिर, राम जानकी मंदिर एवं गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई वापस ग्राम पंचायत आकर संपन्न हुई। जिसमें गांव की सभी महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं ग्राम पंचायत सरपंच देवकरण गुर्जर, सचिव मदनलाल प्रजापत, सहसचिव ईश्वर खारोल एवं वार्ड मेंबर उपस्थित रहे।