BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 10:42 am
Horoscope Today : कर्क,सिंह और धनु राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़े वॉइस ऑफ़ एमपी के साथ आज का राशिफल

Share On:-

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सीख व सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। किसी कार्य के लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

वृष दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र की कुछ बातों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके विरोधी उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें उसे आप योग व व्यायाम से भी ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल 
आज आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बिजनेस में आप कोई समझौता बहुत ही देखरेख कर करें। आपकी साख व सम्मान बढेृगी राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुडकर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और व्यापार में भी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, लेकिन बिजनेस में मंदी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो किस व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए में महत्पूर्ण रहने वाला है। कुछ योजनाओं को बनाने में आप दिन का काफी समय लगा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपकी किसी और काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य में योग और व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो आपको कोई डील से संबंधित समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर व्यर्थ में खाली बैठकर बातें करने से बचें। किसी लक्ष्य के पूरा होने से आपको प्रसंन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय से संबंधित आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से ले। आपको किसी कानून संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए भी रहेगा। आप आपके पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की परीक्षा में की गई मेहनत सफल होगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भाई बंधुओं से अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यदि आप बिजनेस मे मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं। आप अपने काम मे किसी को साझीदार बनाने से बचें। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार् क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ कानून संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आय प्राप्ति के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपको लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या हो रही है, तो वह भी आज पूरी हो सकती है और आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपके खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उससे बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संतान की संगति की और आपको आज विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। दान धर्म के कार्य के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE