रामपुरा। नुजिवीडू सिड्स लिमिटेड कम्पनी ने नीमच जिले के गांव सलारमाला में राजू गोरा बंजारा के खेत पर जोरदार हाई ब्रिड सरसों की फसल का प्रदर्शन किसान संगोष्ठी का आयोजन कर किया। जिसमें कम्पनी के प्रतिनिधि आरबी मेहता ने किसानों को संबोधित करते हुए जोरदार सरसों की विशेषता बताई। जिसमे अधिक तेल की मात्रा प्रति पोधा ज्यादा फलिया कम पानी में भी अच्छी पैदावार माहू फफूंदी व पाला के प्रति सहनशील एवं आगामी खरीफ सीजन मे मक्का बॉन्ड व 1258 के बारे में भी अवगत कराया। संगोष्ठी में रामपुरा से सांवरिया खाद भंडार भी मौजूद रहे किसानों और विक्रेता बंधुओं ने जोरदार सरसों को पसन्द किया।