पिपलिया मंडी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल जैन, मंडी व्यापारी रूपचंद होतवानी ने भगवान श्रीनाथ जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत लायंस क्लब पिपलिया मंडी शक्ति की अध्यक्ष समता जैन व नीलम जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन लायन मनीषा गोयल ने किया। लायंस क्लब पिपलिया मंडी शक्ति की संस्थापक अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष दीपिका पटवा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। लायन क्लब पिपलिया मंडी शक्ति द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर व दंत रोग शिविर गोपाल धर्मशाला में किया गया। जिसमें मंदसौर के नेत्रालय विक्रांत हॉस्पिटल मंदसौर द्वारा डॉक्टर विक्रांत भावसार द्वारा नेत्रों की जांच की गई, जिसमें कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच की उन्हें निशुल्क दवाइयां और आंखों का उपचार किया। 150 मरीजों में से 65 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के निकले, जिनका निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन विक्रांत हॉस्पिटल मंदसौर में आगामी दिनों में किया जाएगा। सभी को ऑपरेशन की तारीख देकर उनका ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं अर्जुन डेंटल क्लिनिक मंदसौर के डॉक्टर कमलेश पमनानी द्वारा दातों का इलाज किया और उन्होंने दातों के 100 मरीज का परीक्षण किया व दातों के बारे में समझाया एवं निशुल्क दवाइयां दी। इस अवसर पर वर्षा अग्रवाल मधु जैन ज्योति जैन अंगुरबाला पाटीदार नेहा जैन आशा पाटीदार प्रियंका परक्या अलका जैन नीता जैन जयश्री गोयल सुमन गर्ग शिखा गोयल प्रियंका जैन आशा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। इस शिविर में समाजसेवी हरिप्रसाद गहलोत एवं नाथू लाल सैनी की सेवाएं भी सराहनीय रही एवं कार्यक्रम का आभार प्रकट ममता शर्मा द्वारा किया गया।