चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का एक दिवसीय जिला महासमिति अधिवेशन जिला कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव राउप्रावि गाड़ी लौहार चित्तौड़गढ़ में प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास के सानिध्य व पर्यवेक्षण में तथा चुनाव अधिकारी माध्यमिक सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा की देखरेख में संपन्न हुए तेजपाल सिंह 2002- 3 शिक्षक संघ मे कार्य करते हुए भदेसर उपशाखा में चार बार अध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष जिला सभाध्यक्ष, विभाग संगठन मंत्री चित्तौड़गढ़- प्रतापगढ़ के पद पर रहते हुए 2017 से 2021 तक लगातार निर्विरोध जिलाध्यक्ष रहे पुनः अब छट्टी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने है। इनकी कार्यशैली के कारण प्रदेश नेतृत्व एवं जिले के शिक्षकों के चहेते बन गए। निर्वाचन के पश्चात आयोजित हुए जिला महासमिति अधिवेशन में चुनाव अधिकारी पुष्करणा ने निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जिसमें सभाध्यक्ष- सैय्यद मुकर्रम अली,उप सभाध्यक्ष -उदय लाल अहीर व कमलेश कुमार उपाध्याय, जिला अध्यक्ष- तेजपाल सिंह शक्तावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नरेश दत्त व्यास उपाध्यक्ष पुरुष -नाथू लाल डांगी उपाध्यक्ष महिला- नौसर जाट उपाध्यक्ष माध्यमिक -हमीर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष प्राथमिक- अशोक कुमार कोचिटा, उपाध्यक्ष संस्कृत -भंवर सिंह गौड , सचिव माध्यमिक- गोपाल व्यास, सचिव प्राथमिक- इकबाल हुसैन, संस्कृत सचिव- मुकेश चंद्र त्रिपाठी, महिला सचिव -बसंती सुथार, जिला मंत्री- प्रकाश चंद्र बक्शी , अतिरिक्त जिला मंत्री- राजेंद्र कुमार व्यास, महिला मंत्री- मधु जैन , कोषाध्यक्ष- नर्बदा शंकर पुष्करणा, सदस्य प्रतिनिधियों में सुशील कुमार लड्डा- अध्यापक सदस्य, सागरमल पटवा- पंचायत समिति शिक्षक सदस्य, राधेश्याम मेनारिया- वरिष्ठ अध्यापक सदस्य, नरेंद्र सिंह शक्तावत -प्राध्यापक सदस्य, दिलीप कुमार उपाध्याय- प्रधानाचार्य सदस्य, कन्हैयालाल तंबोली -संस्कृत शिक्षा सदस्य, सुमन व्यास- महिला शिक्षक सदस्य, मनोज कुमार चाष्टा- निजी शिक्षण संस्था सदस्य ,आयुष जैन- प्रयोगशाला सहायक सदस्य , चावंड सिंह चुंडावत- शारीरिक शिक्षक सदस्य, दिनेश कुमार- पुस्तकालय अध्यक्ष सदस्य, नक्षत्र मल शर्मा- सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य, चंदन सिंह शक्तावत- प्रबोधक सदस्य सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री डॉक्टर हीरा लाल लोहार,प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा, उपशाखा चितौडगढ जोगेंद्र सिंह राणावत, पूरण मल लौहार डूंगला,सुनील भारद्वाज भदेसर,गोपाल लाल शर्मा निंबाहेडा,निर्मल सिंह खटाणा बेगूं,भेरू लाल गंधर्व गंगरार,राजेंद्र व्यास कपासन,कैलाश चंद्र मालू बड़ीसादड़ी,गोपाल जाट राशमी, सूबे सिंह भूपालसागर,नानूराम अहीर भैंसरोड़गढ़ सहित सभी उपशाखाओं से उपशाखा मंत्री व जिला महासमिति सदस्य सहित शिक्षक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।