सरवानिया महाराज। शहर के वार्ड नं पांच के निवासी स्वर्गीय तेज सिंह राणावत प्रधान अध्यापक के छोटे पुत्र एवं चंद्रपाल सिंह राणावत के छोटे भाई एवं तिलक राज सिंह राणावत उर्फ लाला बन्ना के पूज्य पिताजी कृष्ण पाल सिंह राणावत गुड्डू दादू का 46 वर्ष की आयु में रविवार को अहमदाबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया है। शवयात्रा आज सोमवार को प्रातः 10 बजे निज निवास राणावत छात्रावास के समीप कुलदेवी बाणमाता मंदिर के सामने से निकली जो महासत्याजी राणावत मुक्तिधाम आमलीभाट रोड़ सरवानिया महाराज पहुंची। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।