BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 12:17 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम पिराना में मंदिर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव तथा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव आज से, भक्तों को प्रतिदिन मिलेगा पं. भीमाशंकर शास्त्री का सान्निध्य, पढ़े खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ ग्राम पिराना में आज दिवस 23 जनवरी 2023 सोमवार से पंचकुण्डात्मक श्री देवनारायण मारुति महायज्ञ , श्री देवनारायण एवं बालाजी मंदिर शिखर कलश प्रतिष्ठा महोत्सव ग्राम वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के दौरान कथा प्रवक्ता गौ भक्त पंडित श्री भीमाशंकर शास्त्री दरिया खेड़ी वाले के मुखारविंद से सप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी होने जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी समाजसेवी मदन लाल गुर्जर ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा याज्ञिक कार्यक्रम आज दिवस 23 जनवरी सोमवार को प्रातः गणपति स्थापना, कलश यात्रा ,हिमाद्रि संकल्प ,10 विधि स्नान, मंडप प्रवेश ,हवन पूजन, 24 जनवरी मंगलवार को आवाहित देवता पूजन, अग्नि प्रवेश एवं हवन प्रारंभ , शिखर कलश जलाधिवास, 25 जनवरी 2023 बुधवार को नित्य पूजन ,प्रधान हवन एवं अन्नाधीवास, 26 जनवरी गुरुवार को नित्य हवन पूजन ,पत्रादिवास,पुष्पा दिवास,फलादिवास,ध्रतादिवास, धूपा दिवास एवं सय्या दिवास, 27 जनवरी शुक्रवार को नित्य हवन पूजन व शिखर कलश प्रतिष्ठा, 28 जनवरी शनिवार को पूजन प्रधान हवन, 29 जनवरी रविवार को नित्य हवन पूजन पूर्णाहुति एवं महा आरती के साथ महा प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा इसी के साथ धार्मिक महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। सप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्म प्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE