नीमच। कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत महू रोड महावीर नगर रोड़ पर स्थित मुस्लिम समाज के शहरे ख़ामोशा (कब्रिस्तान) प्रबंधक समिति की बैठक आज शाम 5ः00 बजे सोमवार को स्कीम नम्बर 9 में मदीना मस्जिद परिसर में आयोजित होगी, जिसमें समिति के सभी ओहदेदरान मेंबर और समस्त मुस्लिम समाज से प्रबंध समिति ने गुजारिश की है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कमेटी के मीडिया प्रभारी भूरा कुरेशी ने बताया कि इस बैठक में पिछले वर्ष 2022 के आय एवं व्यय का हिसाब पेश किया जाएगा एवं आगामी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही निर्णय लिया जाएगा कि कब्रस्तान के कार्य करने हेतु कमेटी का नवनियुक्त पुनर्गठन किया जाए।