मनासा। श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज मनासा द्वारा श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज चौखरा महासभा सांडिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा का सम्मान समारोह दिनांक 22-01-2023 रविवार को श्री ब्रह्म पुरी धर्मशाला पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महासभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा और मनासा समाज अध्यक्ष धनराज तिवारी द्वारा श्री महर्षि गौतम की पूजा की तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष धनराज तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर मनासा समाज की ओर से स्वागत किया व सभी वरिष्ठजन देवीलाल शर्मा, ललित पंचारिया, नलिनीरंजन शर्मा, जगदीशचंद्र जोशी, रमेशचन्द्र द्विवेदी, गौतम कोष अध्यक्ष महेश पंचारिया, समाज के सचिव धर्मेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज तिवारी, पंकज शर्मा, गोपाल पंचारिया, कैलाशचंद्र पुरोहित आदि उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा का व साथ में पधारे अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में गोवर्धनलाल तिवारी, जगदीशचंद्र जोशी, देवीलाल शर्मा, ललित पंचारिया, नलिनीरंजन शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, युवा मंडल के जिला अध्यक्ष विनोद पुरोहित, महेश पंचारिया, मनासा समाज के अध्यक्ष धनराज तिवारी आदि ने समाज विकास पर अपने विचार रखे, अंत में महासभा के अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज के विकास हेतु सबको साथ लेकर कार्य करने के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज तिवारी द्वारा किया गया और अंत में मनासा समाज के सचिव धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।