भवानी मंडी। श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी एवं नंदू बाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर रामनगर के तत्वावधान में विद्या भारती के द्वारा पथ संचलन एवं त्रिवेणी संगम का आयोजन समारोह हुआ। समापन श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर से दो पथ संचलन भवानीमंडी के विभिन्न मार्गो से होते हुए और नंदू बाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर से पथ संचलन निकलते हुए गर्ल्स स्कूल चौराहे पर तीनों संचलन का त्रिवेणी संगम हुआ और वहां से सीधे बारह दुकान चौराहे होते हुए लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में समापन हुआ। सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर हम सभी को जिनका पाथेय प्राप्त हुआ। वे बने सिंह सोलंकी( जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भवानी मण्डी, हरगोपाल माहेश्वरी ( जिला उपाध्यक्ष विद्या भारती झालावाड़, नरपत सिंह नरूका चित्तौड़ प्रांत के प्रांतीय सेवा प्रमुख एवं प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर राम नगर मुख्य वक्ता बनेसिंह ने बताया है कि सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर और उनके बताए मार्ग पर चलना एवं समाज,राष्ट्र के लिए त्याग की भावना,समर्पण की भावना और व्यक्तियों से व्यक्ति को जोड़ते हुए हम सभी को देश सेवा करनी चाहिए ऐसा मुख्य वक्ता के उद्बोधन में सभी को प्राप्त हुआ। मंच संचालन नंदकिशोर खेर ने किया आभार और परिचय रामस्वरूप सोनी ( प्रधानाचार्य) ने किया।