BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2023, 3:59 pm
KHABAR : रैतम शिक्षण समिति पालसोड़ा द्वारा संचालित श्री शारदा विद्या मंदिर में मनाई आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती, पढ़े खबर 

Share On:-

पालसोड़ा। स्थानीय रैतम शिक्षण समिति पालसोड़ा द्वारा संचालित श्री शारदा विद्या मंदिर द्वारा आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्म जयंती पर दिनांक 23 जनवरी सोमवार को प्रातः 8ः00 विद्यालय प्रांगण से रैली निकाली गई जो गांव के बस स्टैंड, जैन मंदिर, पटेल मोहल्ला, बड़ा मोहल्ला, छोटा मोहल्ला, मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। इसका जगह -जगह फुल वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। रैली में सर्वप्रथम आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, शहीद देश जवानों की वेशभूषा में छात्र-छात्राएं रैली में थे। रैली का समापन विद्यालय परिसर में किया गया। जहां प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार ने सुभाष चंद्र बोस जन्म जयंती के अवसर पर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग और समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा है। वह हिंदुस्तान के हर वासी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जीवन पर्यंत देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए कई लड़ाइयां लड़ी। इसके कारण देश को आजादी मिली और आज हम स्वच्छंद वातावरण में सांस ले रहे हैं। इसलिए आज हम इससे पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षण समिति के सचिव रामेश्वर पाटीदार ने किया। आभार संस्था शिक्षिका टीना रावल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य एवं भैया बहन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE