नीमच। आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन से सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा सेक्टर 4 की आवटित प्रस्फुटन समिति पिपलिया बाग में आयोजित औषधि एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि, उद्यानिकी, आयुष विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से किस प्रकार जोड़कर लाभ ले सकते हैं विषय पर विशेषज्ञ द्वारा जानकारी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर पुरुषोत्तम बोहरा एवं उद्यानिकी विभाग की उद्यान विस्तारक अधिकारी आरती शर्मा पुरुषोत्तम बोहरा ने प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा महत्व एवं आवश्यकताओं के बारे में बताया एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण देकर बताया कि कृषि को लाभकारी बनाने आयुर्वेदिक एवं औषधीय फसलों की खेती करने एवं उनके विपणन से संबंधित किस प्रकार योजना में सहयोग किया जाता है हमें परंपरागत कृषि फसलों से हटकर हमने औषधि फसलों को अपनाना होगा एवं शासन द्वारा 50 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है एवं उद्यानिकी विभाग की अधिकारी आरती शर्मा द्वारा उद्यानिकी विभाग में पंजीयन करने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से लाभ के लिए बताया गया इस अवसर पर 40 किसानों ने भाग लिया एवं आवृत्ति प्रस्फुटन समिति लखमी से अध्यक्ष उदयलाल बंबोरा से अध्यक्ष द्वारिकाधीश बंबोरा के उपसरपंच मुकेश पाटीदार एवं पिपलिया बाग समिति अध्यक्ष जगदीश परमार सचिव अशोक मेघवाल एवं अन्य सदस्य आदि उपस्थित थे!आभार सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा किया गया उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी द्वारा दी गई।