मनासा। नगर के कारगिल चौराहा पर सोमवार शाम को उस समय भगदड़ मच गई जब एक स्वीट्स दुकान में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कारगिल चौराहा पर स्थित आईजी स्वीट्स पर रखे गैस सिलेंडर में सोमवार शाम को आग पकड़ ली। सिलेंडर के आग पकड़ने की भनक लगते ही क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।