नीमच। समीपस्थ राज्य राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मंडफिया के श्री सांवरिया सेठ का सोमवार को भंडार खुला। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार की दूसरे चरण की गणना में अभी तक कुल 2 करोड़ 4 लाख 98 हजार 500 रुपए की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई। शेष राशि की गणना का कार्य जारी है। गणना में पहले व दूसरे में अब तक कुल 8 करोड़ 98 लाख 48 हज़ार 500 रूपये की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है।