चित्तौड़गढ़। हिंदू जागरण मंच के मीडिया प्रभारी उमेश अजमेरा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी रहे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती पर जिला संयोजक राजकुमार कुमावत, जिला सह संयोजक श्रवण सोनी, जिला संपर्क प्रमुख मनोज साहू, जिला उपाध्यक्ष अजय बनवार, जिला कार्यालय प्रमुख सत्यनारायण, नगर संयोजक गोपाल छीपा, योगेश, रमेश, मयूर, पंकज, सूरज कुमावत, धू्रव साहू ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर स्मरण किया गया। इसके साथ ही नगर में निकाले गये पथसंचलन के दौरान उद्घोष के साथ परम पवित्र भगवा ध्वज पर पुष्पवर्षा की गई।