कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर सोमवार को रज्ज़ब माह (हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ र.अ.) के चन्द्र दर्शन के मौके पर चाँद के दीदार हेतु जन सैलाब उमडा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री मोहम्मद यासीन खाँ अशरफी के अनुसार रज्ज़ब माह के चन्द्र दर्शन के मौके पर मुख्य मज़ार पर चादर, फूल, इत्र पेश करने के लिए लम्बी-लम्बी कतारे लगी। महफिले मिलादे पाक स.अ.व. एवं महफिले समा का प्रोग्राम दिन-भर चलता रहा। कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश किए। मिन्नत के धागे बांधने, अपनी मन्नत पुरी हाने पर बच्चो को गुड-खोपरे, सुखे मेवे एवं फल-फ्रुट से तोलने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। मेला ग्राउण्ड मे लगभग 300 अस्थाई दुकाने लगी जहा पर खरीदारो की भीड लगी रही। जायरीन के सर्दी से बचाव हेतु माकूल इंतजाम किया गया। 30 से उपर अस्थाई सिक्यूरिटी गार्ड एवं 50 वॉलियन्टियर्स जगह-जगह लगाए गए। पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। हाईवे से स्टेशन तक गाडियो का जमावडा लगा रहा। रेल, बस, निजी वाहनो से जायरीन का दिनभर आवगमन चलता रहा। सांय काल को चांद के दीदार होते ही नारो से दरगाह परिसर गूंज उठा।